23 मार्च 2017 - 14:35
दमिश्क में सैकड़ों आतंकी ढेर।

सीरिया के सैन्य सूत्रों ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जोबर में सेना की कार्यवाही में 150 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।

सीरिया के सैन्य सूत्रों ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जोबर में सेना की कार्यवाही में 150 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने बताया कि सीरिया की सशस्त्र सेना और आतंकवादियों के मध्य भीषण झड़पों में 150 आतंकवादी मारे गये। इस सूत्र ने बताया कि सेना ने मआमिल और जोबर में आतंकवादियों की गतिविधियों पर नज़र रखते हुए उनके ठिकानों पर युद्धक विमानों और तोपख़ानों से हमले किए जिसमें 150 आतंकी मारे गये।
इस सैन्य सूत्र का कहना था कि सेना के साथ होने वाली झड़पों में सैकड़ों आतंकवादी घायल भी हुए जबकि आतंकियों की तीन कार बमों और सात आत्मघाती हमलावरों को सेना के ठिकाने के निकट पहुंचने से पहले ही तबाह कर दिया गया।
सैन्य सूत्र का कहना है कि सशस्त्र सेना ने नुस्रा फ़्रंट और उससे संबंधित आतंकवादी गुटों के दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जोबर पर नियंत्रण के निरंतर प्रयासों को विफल बना दिया। सेना ने जोबर पर नियंत्रण करने वाले आतंकवादियों को अपने घेरे में ले लिया है।